Prayagraj: मांडा। प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना में 15 वर्षीय किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जैसे ही किशोर का शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

थाना क्षेत्र के दिधिया चौकी अंतर्गत नरवर चौकठा गांव निवासी 15 वर्षीय आदित्य वर्मा पुत्र विजय वर्मा शनिवार सुबह नौ बजे गांव के नरवर चौकठा गंगा घाट पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। घाट पर स्नान करने वाले तमाम लोगों ने घटना की जानकारी मांडा पुलिस को दी। (Prayagraj) सूचना पर मांडा थाने व दिधिया चौकी की पुलिस गंगाघाट पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दिघिया चौकी के दरोगा अबू तालिब ने गंगा में कूदकर किसी तरह दो घंटे बाद किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी। किशोर के मौत की गंगा में डूबे किशोर के शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकालती पुलिस।
Also Read –Kuberaa Trailer Out: कुबेर मूवी का दमदार ट्रेलर, जानिए कहानी, क्या ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Prayagraj: सूचना घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन प्रयागराज भेजा। (Prayagraj) आदित्य के बड़े भाई सिद्धार्थ वर्मा की बीमारी के चलते तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है। दो बहनें और एक छोटा भाई है। मां और पिता विजय वर्मा का रो रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट- विकाश यादव









