Ramlala Darshan : अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशभर के रामभक्तों को नि:शुल्क रामलला के दर्शन कराने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत, भाजपा 24 जनवरी से 24 मार्च तक बिहार सहित देशभर में ‘रामलला दर्शन अभियान’ चलाएगी।
इस अभियान के तहत, बिहार से 275 रेलवे स्टेशनों से अयोध्या के लिए ‘रामलला दर्शन विशेष ट्रेन’ चलाई जाएगी। इस ट्रेन से बिहार से 2 करोड़ से अधिक रामभक्तों को अयोध्या ले जाकर रामलाल मंदिर के दर्शन करावाए जाएंगे। राम दर्शन के लिए भक्तों से कोई किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

पार्टी भक्तों को अयोध्या ले जाने और उनके ठहरने व अन्य सुविधाएं फ्री में उपलब्ध करवाएगी। लोगों को उनके घरों से लेकर अयोध्या में रामलाल के दर्शन करवाने से लेकर वापस उनके घरों में छोड़ने की व्यवस्था निशुल्क होगी। भक्तों को ट्रेन से भी घरों पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

बिहार में संख्या के आधार पर ट्रेनों की व्यवस्था का प्रवाधान रखा गया है। पूरे बिहार से करीब 200 ट्रेनों चलाई जाएगीं। यह सारी ट्रेनें 15 दिनों के अंदर खुलेंगी। समस्तीपुर के पांच स्टेशनों से अयोध्या के लिए ट्रेनें चलेंगी। इससे जिले से 50 हजार भक्तों को दर्शन करने के लिए ले जाने की तैयार है। यात्रा के दौरान किसी यात्री को कोई हेल्थ इश्यू न हो, इसके लिए मेडिकल व्यवस्था की गई है।

भाजपा नेता ने कहा कि रामलला के दर्शन को जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन में मेडिकल टीम की व्यवस्था होगी। वहीं, ट्रेनों में भजन कीर्तन की भी व्यवस्था होगी। भाजपा के इस अभियान को लेकर रामभक्तों में काफी उत्साह है। वे इस अभियान के माध्यम से रामलला के दर्शन करने का सपना पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Ramlala Darshan : अभियान के कुछ संभावित लाभ –
यह अभियान रामभक्तों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। वे इस अभियान के माध्यम से रामलला के दर्शन कर सकेंगे और अपने आस्था का निर्वहन कर सकेंगे।
यह अभियान देशभर में रामभक्ति की भावना को बढ़ावा देगा।
यह अभियान पर्यटन को बढ़ावा देगा और अयोध्या को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

Ramlala Darshan:अभियान के कुछ संभावित चुनौतियां –
बड़ी संख्या में रामभक्तों को अयोध्या ले जाना और उन्हें ठहराना एक चुनौतीपूर्ण काम होगा।
यात्रा के दौरान सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करना भी एक चुनौती होगी।
कुल मिलाकर, भाजपा का यह अभियान रामभक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह अभियान रामभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और अयोध्या को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में मदद कर सकता है।















Comments 1