Salman Khan Firing Case : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने काम के साथ ही अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान के फायरिंग केस से तो आप सभी वाकिफ होंगे, 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में गन फायरिंग हुई थी, जिसके बाद से पुलिस इस केस की छानबीन में जुटी हुई थी, वहीं अब जाकर इस केस में सलमान खान ने क्या बयान दर्ज कराया था, वह भी जानकारी सामने आ चुकी है।
"इससे पहले भी मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है" सलमान खान ने कहा #SalmanKhan #BigBreaking #Bhaijaan #india24x7livetv #Latest_News pic.twitter.com/c9UT1e7IJZ
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) July 24, 2024
Salman Khan Firing Case : सलमान खान को मारना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी, फायरिंग मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। वहीं इस मामले में सलमान खान ने भी अपना बयान दर्ज कराया था। इस मामले में सलमान खान ने क्या कहा था, यह जानकारी सामने आ चुकी है। सलमान खान ने अपने बयान में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई उन्हें और उनके परिवार को मारना चाहता था, इस वजह से उसने मेरे घर पर गोलियां चलवाई।

सलमान खान ने यह भी कहा कि मुझे ये भी पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक के एक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है, मुझे पूरा यकीन है कि लॉरेंस ने अपने गैंग के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। उसका प्लान मुझे और मेरे घरवालों को मारना है, इस वजह से उसने ये गोलियां चलवाई थीं।
Salman Khan Firing Case : सलमान खान वर्कफ्रंट

सलमान खान इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म “सिकंदर” की शूटिंग करने में व्यस्त चल रहें हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी की रोल में हैं। सलमान खान और रश्मिका पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। वहीं बाहुबली फेम सत्यराज फिल्म में विलेन का किरदार निभायेंगे। ये फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।









