School Closed : बढ़ते शीतलहर के चलते इस जिले में नर्सरी से लेकर आठवीं क्लास तक स्कूल बंद

School Closed ,wintervacation
Facebook
X
WhatsApp

School Closed : यूपी के मेरठ में बढ़ते शीतलहर के चलते जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर मेरठ के आठवीं तक के स्कूलों की 11 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। मेरठ की बीएसए आशा चौधरी ने जिले में सभी बोर्ड के स्कूलों को 11 जनवरी तक अवकाश रखने का आदेश जारी किया है। इससे पहले डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा एक जनवरी से पांच जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई थी।

image 31

Winter Vacation : बढ़ती सर्दी को देखते हुए स्कूल बंद


बताते चलें, बढ़ती ठंड और सर्दी में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। आदेश में जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त या कहें सभी बोर्ड्स के स्कूल 30 से लेकर 31 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। धूप न निकलने के कारण हाथ पैर सुन्न व गलन वाली ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। हवा चलने से ठंड तो महसूस हुई मगर गुनगुनी धूप ने बड़ी राहत दी। सोमवार सुबह हल्की बारिश होने और सूरज ना निकलने के कारण तापमान में और भी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर को हल्की धूप निकली लेकिन शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे।

image 32

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रविवार को भी तेज हवा चलने से और आज सुबह बारिश होने के कारण प्रदूषण का स्तर कम होने से जरुर लोगो को राहत मिली है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा और शीतलहर और अब बारिश ने मेरठ के लोगो की जिंदगी दूभर कर दी है।

image 33

ठंड के कारण दिल के मरीजों की भी परेशानी बढ़ गई हैं। ठंड के मौसम में रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। ये दिल के दौरे और स्ट्रोक के लिए मुख्य कारक हैं। रक्त वाहिकाओं के कसने के कारण स्तर बढ़ जाता है, जिससे रक्त प्रवाह में वृद्धि होती है। शरीर को गर्म रखने के लिए रक्त प्रवाह तेज हो जाता है; कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ जाता है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें