रिपोर्ट -सुनील ठाकुर
Sonbhadra: रेणुकूट/सोनभद्र, दिनांक 22 मई। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, सोनभद्र द्वारा आयोजित प्रथम ट्रॉफी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिण्डाल्को प्राइमरी स्कूल यूनिट-2 के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका श्रीमती भारती झा के मार्गदर्शन में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। (Sonbhadra) 80 मीटर दौड़ में अंकिता (कक्षा 5A) और आर्यन शर्मा (कक्षा 5A) ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं, पीयूष (कक्षा 5A) ने बॉल थ्रो प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया।
इसके अलावा बद्री विशाल (कक्षा 4B) ने 300 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया, जबकि युवराज सरोज (कक्षा 5A) ने लंबी कूद प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में इजाफा किया।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीपांविता रॉय एवं समस्त शिक्षकों ने विजेता बच्चों को बधाई दी। (Sonbhadra) उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।















