Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय यात्रा पर आज 20 दिसंबर 2025 यानी शनिवार को इंदौर पहुंचे हैं। विमानतल पर उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसके 2 शहरों में एक साल में मेट्रो का संचालन शुरू किया गया। (Madhya Pradesh News) मेट्रो के अलावा इंदौर और भोपाल में नज़दीकी इलाकों को जोड़कर मेट्रोपाॅलिटन सिटी भी विकसित की जा रही है। विकास के नज़रिये से इस एरिया में शामिल क्षेत्रों व्यवस्थित प्लानिंग की जाएगी।
Madhya Pradesh News: विजन 2047 पर पूरा फोकस
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन 2047 को ध्यान में रखकर योजना बनाये जा रहे है, क्योकि देश की आधी आबादी शहरीकरण की ओर जाएगी। इस वजह से वक़्त रहते भविष्य के अनुसार ही से प्लानिंग आवश्यक है। इस काम में प्रदेश आगे चल रहा है। (Madhya Pradesh News) प्रदेश में दो नए साल से पहले ही कई सौगातें मिलेगी 23 दिसंबर को दो मेडिकल काॅलेज बैतूल और धार को दिए जाएंगे। इसके अलावा कटनी और पन्ना में मेडिकल काॅलेज की सौगात मिलेगी।
25 दिसंबर 2025 होंगे ये बड़े कार्यक्रम
बता दे, 25 दिसंबर 2025 को 2 लाख करोड़ के उद्योगों के भूमिपूजन, लोकार्पण ग्वालियर में करने वाले है। (Madhya Pradesh News) हर वर्ग के लिए हमारी सरकार योजनाएं ला रही है। विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, भाजपा प्रवक्ता दीपक जैन टीनू समेत अन्य नेतागणों ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं।














