Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर से शुरू हो रही है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। देवी भगवती के भक्त उनका आशीर्वाद पाने के लिए भक्तिपूर्वक प्रार्थना और व्रत करते हैं।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। (Shardiya Navratri 2025) ऐसा माना जाता है कि व्रत के नियमों का पालन करने से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
नवरात्रि व्रत के दौरान रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाले अनाज जैसे गेहूँ, चावल और दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। (Shardiya Navratri 2025) हालांकि, समा के चावल व्रत में खाए जा सकते हैं। इसके अलावा प्याज और लहसुन जैसे तामसिक खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। इस दौरान सात्विक भोजन करना सर्वोत्तम माना गया है। साथ ही, मांस और मदिरा का सेवन नवरात्रि व्रत में सख़्त वर्जित है।
नवरात्रि व्रत में क्या खाया जा सकता है?
नवरात्रि व्रत में आप कुट्टू का आटा और साबूदाना खा सकते हैं। फलों में सेब, अनार, अंगूर और केला अच्छे विकल्प हैं। सूखे मेवे (Dry Fruits) जैसे बादाम, अखरोट, मखाना और मूंगफली व्रत में लाभकारी माने जाते हैं। (Shardiya Navratri 2025) इसके अलावा आलू और शकरकंद जैसी कंद-मूल सब्ज़ियाँ भी खाई जा सकती हैं। दूध, दही और घी का सेवन भी व्रत के दौरान शुभ माना जाता है।
Also Read –ग्रेटर नोएडा में भयानक हादसा: पानी के टैंकर से टकराई बाइक, 3 छात्रों की मौत
नवरात्रि व्रत में इन बातों का रखें ध्यान
नवरात्रि व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और दिन में सोने से बचना चाहिए।
प्रतिदिन सुबह और शाम देवी दुर्गा की पूजा और आरती करनी चाहिए तथा उन्हें भोग अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवधि में घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
नवरात्रि व्रत के दौरान बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं कटवाने चाहिए।
नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन कन्या पूजन करना बहुत शुभ माना जाता है।















