Pratapgarh: प्रतापगढ़। मानिकपुर: नगर पंचायत मानिकपुर में स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल तीन दिवसीय वार्षिक खेल का शुभारंभ बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्षा चन्द्रलता जायसवाल और उनके पति अशोक जायसवाल ने फीता काटकर किया। खेल का शुभारंभ करने के पश्चात उनका रेड,ग्रीन,ब्लू ,येलो टीम के खिलाड़ियों का परिचय कराया गया।

Also Read –Pratapgarh: स्व• मनबोध सिंह चौहान निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन
आज पहले दिन सीनियर कबड्डी के लीग मैच खेले गए , छात्राओं की कबड्डी मैच में ब्लू और रेड टीम विजई रही। छात्रों के कबड्डी मैच में येलो टीम और ब्लू टीम विजयी रही। ब्लू टीम की कप्तान मांशी दुबे ने रेड में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। तापमान कम होने पर भी बच्चों के ऊपर ठंड का कोई प्रभाव नहीं था। (Pratapgarh) वे खेल के लिए पूरी तरह उत्साहित दिखे। खेल में निर्णायक की भूमिका अरविंद द्विवेदी और हर्षित सोनी ने बहुत ही बखूबी निभाया। खेल प्रांगण में स्कूल के संस्थापक लालजी मिश्रा प्रबंधक अजय मिश्रा और राम मनोरथ मिश्रा,प्रिंसिपल संदीप साहू, चंदन केसरवानी, सत्येंद्र पांडेय, अनिल सर,अरुण शुक्ला, राहुल शर्मा,अथर्व, राज राज किशोर तिवारी, एस बी मौर्य, विकास सर, रीतू मैम, यास्मीन,सुनीता,गीतांजलि आदि शिक्षक गण एवं अभिभावक मौजूद रहे।
Also Read –Myanmar Earthquake Today: सुबह-सुबह ‘जलजला’! Myanmar में फिर भूकंप के जोरदार झटके, हिल गई धरती















